Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

पुलिस ने प्रज्ञा केंद्र संचालक से रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को पकड़ा

लातेहार : शुक्रवार को चंदवा थाना पुलिस ने निंद्रा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग स्थित हडगड़वा के पास से लूटपाट कर भाग रहे तीन में से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा पंचायत भवन में संचालित है प्रज्ञा केंद्र

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा पंचायत भवन में संचालित प्रज्ञा केंद्र के निदेशक आशीष साहू रोज की तरह सुबह अपना प्रज्ञा केंद्र खोलने पहुंचे थे। इसी बीच तीन अज्ञात अपराधी उसके प्रज्ञा केंद्र पहुंचे और उसकी पीठ पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उसके पास से पैसों से भरा बैग मिला, जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे। उसे लूटने के बाद लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन के रास्ते निंद्रा होते हुए चंदवा की ओर भाग निकले।

मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने दी चंदवा पुलिस को सूचना

इस घटना की सूचना तुरंत मैक्लुस्कीगंज पुलिस को दी गयी। पुलिस ने उनका पीछा किया। उन्हें उनकी सीमा तक पकड़ने में विफल रहने पर मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने चंदवा थाने को सूचना दी। चंदवा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हडगड़वा के पास से भाग रहे डकैतों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से एक बैग भी बरामद किया गया है, जिसमें रुपये होने की बात कही जा रही है।

अपराधी प्रज्ञा केंद्र की कर रहे थे रेकी

इस संबंध में थाना प्रभारी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ अपराधियों को पकड़ा गया है। इस बारे में पूरी जानकारी के लिए वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सूत्रों की मानें तो प्रज्ञा केंद्र को लूटने वाले डकैत पहले से ही प्रज्ञा केंद्र की रेकी कर रहे थे।