Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पैतृक संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, मौत, आरोपी गिरफ्तार

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में शुक्रवार देर रात संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह पिस्टल लहराते हुए भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस ने आरोपी को चंदवा से गिरफ्तार कर लिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि मनोज प्रसाद रात में अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद के घर जमीन के कागजात मांगने गया था, जब जमीन के कागजात नहीं दिये तो पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। जिससे गोली दिलीप प्रसाद के गले में जा लगी। दिलीप प्रसाद (50) की मौके पर ही मौत हो गयी।

इधर, मृतक की पत्नी प्रमिला देवी व बेटी संध्या कुमारी ने बताया कि मनोज के पिता व परिवार के अन्य लोगों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले मनोज का अपने पिता रामदेव साव से विवाद हुआ था, लेकिन उस समय गांव के लोगों ने मामले को सुलझा लिया था। लोगों को लगा कि अब मामला शांत हो गया है।

इसी बीच शुक्रवार की रात मनोज का फिर छोटे भाई से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मनोज ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गये। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख मनोज पिस्टल लहराते हुए भाग गया। गोली लगने से गांव में दहशत फैल गयी है।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि संपत्ति के विवाद में युवक ने अपने भाई को गोली मार दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।