Wednesday, February 12, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

KIDZEE LATEHAR में होली की धूम, बच्चों ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

KIDZEE School Latehar

लातेहार: जिला मुख्यालय के गायत्री नगर स्थित किड्जी प्री स्कूल में बुधवार को होलिकोत्सव मनाने के बाद होली की छुट्टी घोषित कर दी गई। हॉलिडे से पहले बच्चों ने अबीर गुलाल को जमकर एक दूसरे को लगाया।

मौके पर मौजूद किड्जी सेंटर हेड नवीन कुमार मिश्रा ने बच्चों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस पर्व पर सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। होली का पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर शांति का संदेश देता है।

शिक्षिकाओं ने होलिका दहन और होली के इतिहास और महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए बच्चों को रासायनिक रंगों से होली नहीं खेलने की हिदायत दी और होली की बधाई दी।

इस मौके पर काउंसिलर प्रियंका प्रियदर्शी, शिक्षिका शालिनी सिंह, अटेंडेंट सुचिता, अटेंडेंट अनंती, मेड सुमित्रा समेंत कई अभिभावक उपस्थित थे।

KIDZEE School Latehar