Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

5 लाख के इनामी TSPC उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार! दो महिलायें शामिल

लातेहार : जिला पुलिस ने 5 लाख के इनामी राकेश गंझू उर्फ ​​विराट जी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसमें दो महिलायें शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के बताये जाते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के आसपास कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। इस बीच पुलिस ने रांची-चतरा मुख्यमार्ग एनएच-22 पर स्थित दामोदर गांव के पास से पांच लाख के इनामी राकेश गंझू उर्फ ​​विराट जी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में दो महिलायें शामिल हैं। वहीं गिरफ्तार उग्रवादी राकेश गंझू उर्फ ​​विराट जी पर पांच लाख का इनाम भी घोषित है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने रविवार को ही तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन आने वाले दो से तीन दिनों में जिला पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दे सकती है।