Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का फैसला, दीपावली व छठ पर दो घंटे पटाखे फोड़ने की अनुमति

क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी यही समय निर्धारित

रांची : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण को देखते हुए कई अहम आदेश दिए हैं। झारखंड में इस साल भी सड़कों पर पटाखों की बिक्री नहीं होगी। पटाखा बेचने वालों के लिए प्रशासन ने कई शर्तें तय की हैं। इसमें उन्हें लाइसेंस भी लेना होगा। आवेदन के साथ ही नियमों का पालन करने का स्वघोषणा भी करना होगा। विस्फोटक नियम 2008 के तहत पटाखों की दुकान स्थापित करने की अनुमति शर्तों के साथ दी जाएगी।

जिला सामान्य शाखा पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करेगी। इसके लिए दुकानदार को आवेदन करना होगा। लेकिन थोक विक्रेताओं द्वारा खुदरा दुकानदारों को परमिट जारी नहीं किया जाएगा। इससे पहले पटाखों के थोक विक्रेता खुदरा दुकानदारों को अपनी मुहर के साथ अस्थायी लाइसेंस जारी करते थे। लेकिन वे ऐसा करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिवाली पर सिर्फ दो घंटे के लिए पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। इसके लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। कहा गया है कि दिवाली के दिन रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़े जाएंगे। यही समय गुरु पर्व पर भी निर्धारित किया गया है। छठ पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और क्रिसमस और नए साल पर सुबह 11:55 से दोपहर 12:30 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।