Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड में फिर तीन बच्चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

झारखंड में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सतुवाटांड़ गांव की एक विवाहिता ने एक ही गांव के चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन महीने तक रेप करता रहा और बाद में वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत मिलते ही एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि पीड़िता को घर में अकेला देख गांव के इरफान अंसारी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।

इस दौरान आरोपी इरफान अंसारी ने एक वीडियो भी बनाया। कुछ दिनों तक वह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल और रेप करता रहा। बाद में यह वीडियो उसने तीन साथियों अब्दुल अंसारी, इश्तिकार अंसारी और मेराज अंसारी को भी भेजा गया।

पीड़िता बताती है कि मुहर्रम के बाद ये सभी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। बाद में चारों आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया।

33 वर्षीय पीड़िता तीन बच्चों की मां है। उसका पति गुजरात में काम करता है। वीडियो वायरल होने की बात सुनकर वह घर आया और एसपी मनोज स्वर्गियारी को पूरे मामले की जानकारी दी।

एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को करमाटांड थाने भेज दिया, जहां करमाटांड थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

करमाटांड थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने बताया कि पीड़िता की अर्जी के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।