Breaking :
||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका में हुई सड़क दुर्घटना में लातेहार के युवक की मौत, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर पथ के डिग्री कॉलेज मोड़ पर सड़क दुर्घटना में परशु सिंह 20 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल रजनी कुमारी

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार ने पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा जहां से घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने मनिका अस्पताल में भर्ती कराया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक परशु सिंह होटवाग, डुमरियाटांड़ लातेहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं घायल सरिता कुमारी और रजनी कुमारी पल्हेया मनिका थाना क्षेत्र की बताई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार परशु सिंह लूना मोटरसाइकिल से दोनों लड़कियों को लेकर मनिका से लातेहार की ओर जा रहा था। इसी बीच डिग्री कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि सरिता और रजनी करीब 15 मिनट तक घटना स्थल पर ही तड़पती रही।

घायल सरिता कुमारी

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों घायलों को मनिका अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना करीब पौने छह बजे अपराह्न की बताई जाती है। मौके पर शिक्षक और समाजसेवी गोविंद पासवान, बिहारी प्रसाद यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।