Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Saturday, April 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडनौकरीरांची

झारखंड में दरोगा के 946 पदों पर बंपर भर्ती, जानिये पूरी डिटेल

रांची : झारखंड में नौकरी करने की तैयारी कर रहे आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। 2018 के बाद झारखंड में फिर से झारखंड दरोगा के 946 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने अपनी मांग गृह विभाग को भेज दी है, जिसमें कहा गया है कि निरीक्षक की भर्ती के लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेजी जाए। मांग के अनुसार 596 पदों पर सीधी नियुक्ति की जायेगी। जिसके लिए रोस्टर को भी मंजूरी दे दी गयी है। बता दें कि शेष 350 रिक्त पदों को बैकलॉक इकाइयों द्वारा भरा जाएगा।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा की प्रक्रिया में संशोधन करते हुए पहले दौड़ परीक्षा, उसके बाद लिखित परीक्षा कराने की घोषणा की है। झारखंड में 2012 में 384 पदों के लिए दो बार और वर्ष 2018 में 2580 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी। झारखंड दरोगा से संबंधित नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए आप JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जा सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता :

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त कॉलेज से सभी परीक्षाएं उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण सूचनायें :

पदों की संख्या:- 946+596 निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए
अनारक्षित (सामान्य) – 239
ओबीसी 1- 47
ओबीसी 2- 36
ईडब्ल्यूएस- 59
एससी- 60
एसटी- 155

350 पदों पर बैकलॉग नियुक्ति के लिए
अनारक्षित (सामान्य) – 0
ओबीसी 1- 28
ओबीसी 2- 0
ईडब्ल्यूएस- 0
एससी- 44
एसटी- 278

अनुसूचित जाति के लिए 26 प्रतिशत आरक्षण में से 2% पद क्षैतिज रूप से अधीनस्थ जनजातियों के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि कुल पदों का 2% खेल कोटा के लिए आरक्षित किया गया है, महिलाओं के लिए कुल पदों का 5% क्षैतिज रूप से आरक्षित है।

पद का नाम : सब इंस्पेक्टर

आयु सीमा :

न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
अधिकतम आयु : 30 वर्ष
पूर्व नियमों के अनुसार आयु में छूट अतिरिक्त झारखंड एसआई

शारीरिक मापदंड :

पुरुष के लिए
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूसी:- ऊंचाई 160 सेमी
छाती – 81 सेमी
एससी / एसटी: – ऊंचाई – 155 सेमी
छाती – 79 सेमी
महिला के लिए ऊंचाई – 148 सेमी

भर्ती प्रक्रिया :

दौड़ :

पुरुषों के लिए – 60 मिनट में 10 किमी।
महिलाओं के लिए – 40 मिनट में 5 किमी।

लिखित परीक्षा OMR:

पेपर -1 भाषा ज्ञान
पत्र-2 जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा
पेपर-3 सामान्य ज्ञान

आवेदन शुल्क :

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 100 रुपये
एससी/एसटी/पीएच : 50 रुपये
सभी श्रेणी महिला : 50 रुपये