Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सहायक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया रद्द, फिर निकलेगा विज्ञापन

रांची : झारखंड में सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इसके लिए दोबारा विज्ञापन जारी किया जाएगा। नियुक्ति नए विज्ञापन के आधार पर ही की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी किया है। इस आशय का पत्र सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को भेजा गया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शिक्षा सचिव ने अपने आदेश में लिखा है कि राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक प्राध्यापक का पद संकल्प (सं. 2102, दिनांक 30.08.2022) द्वारा सृजित किया गया है। इसका वेतनमान लेवल -4 (एपी 5200-20200 ग्रेड पे 2400) है। राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक एवं सामान्य सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी वही वेतनमान है जो राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में लागू है।

अब ‘सहायक आचार्य’ के नाम से जाने जाएंगे सहायक शिक्षक

सचिव ने लिखा है कि राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक एवं सामान्य सहायता प्राप्त विद्यालयों को छोड़कर जिनमें नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है यानि नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। ‘सहायक शिक्षक’ के पद का नाम अब ‘सहायक आचार्य’ हो गया है। इसका वेतनमान लेवल-4 (APU 5200-20200 ग्रेड पे 2400) होगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें