Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलोहरदगा

लोहरदगा में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, एक भागने में सफल, भारी मात्रा में हथियार व गोलियां बरामद

अमर गोस्वामी/लोहरदगा

लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर एक आरोपी को उसके घर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुड़ू थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई। जिसमे अमित कुमार गिरी उर्फ विक्की नामक युवक के घर ककडगड़ में तालशी ली गई। जहां से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल, एक खाली मैगजीन और 5 राउंड गोली बरामद किया गया। जिसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया गया की रामरतन सिंह नामक व्यक्ति से 35 हजार रुपए में अवैध पिस्टल खरीदा था। युवक द्वारा यह भी बताया गया की उसके साथी चंद्र देव सिंह के पास भी हथियार मौजूद हैं। जब उसके घर पर रात में छापामारी की गई तो रात का फायदा उठाकर चंद्र देव सिंह भाग निकला। लेकिन उसके घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद की गई। जिसमे एक मोजर, एक आठ राउंड का रिवालवर, एक लोहे का देसी कट्टा और 31पीस जीवित गोली बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की इस संबध में कुड़ू थाना में कांड संख्या 131/22, दिनांक 17.08.2022, धारा 25 (1बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर गुमला जिला में रंगदारी मांगने का एक केस पहले से दर्ज है। इस कांड में सम्मिलित सभी लोगो की तलाशी की जा रही है पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच कर आगे की करवाई करेगी।

छापेमारी दल में इंस्पेक्टर मंटू कुमार, कुड़ू थाना प्रभारी अभिनव कुमार, एस आई जोस्फीना हेंब्रम, एएसआई रामदेव कुमार राय, संजय कुमार और कई जवान शामिल थे।