Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
बरवाडीहलातेहार

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गभीर रूप से घायल, जिप सदस्य ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह कुटमू मार्ग में डोरामी बस्ती के पास देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गंभीर हालत में घायल होने के बाद बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था।

इसी दौरान जिला मुख्यालय से बैठक से लौट रहे पश्चिमी क्षेत्र के जिप सदस्य संतोषी शेखर ने घायल व्यक्ति को देख अपनी कार को रोक लिया। संतोषी शेखर के साथ पूर्वी क्षेत्र के जीप सदस्य कन्हाई सिंह और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रिंस गुप्ता, जो संतोषी शेखर के साथ वाहन में मौजूद थे, बिना देर किए घायल व्यक्ति को दे कार में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह लाकर भर्ती कराया।

घायल व्यक्ति का इलाज जिप सदस्य संतोषी शेखर, कन्हाई सिंह और प्रिंस गुप्ता ने उनकी मौजूदगी में शुरू किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रंजन और ड्रेसर बबलू सिन्हा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

वहीं, जब तक पुलिस उपनिरीक्षक राहुल मेहता द्वारा घायल व्यक्ति के वाहन को थाने लाया गया और घायल व्यक्ति की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। घायल व्यक्ति की पहचान पलामू के चियांकी एयरपोर्ट के मनोज राम के रूप में हुई है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति की स्थिति में सुधार हो रहा है और वह पहले से बेहतर है।