लातेहार: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी लव मैरिज
प्रदीप यादव/हेरहंज
लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के घुरे गांव निवासी आदिम जनजाति संजय परहिया की पत्नी रजंती देवी ने एचपी गैस गोदाम से करीब 200 मीटर पीछे महुआ के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मृतक महिला महुआ के पेड़ में करीब 20 फीट ऊंची चढ़ गई और अपनी साड़ी को महुआ के पेड़ से बांधकर फांसी लगा ली। विवाहिता की लव मैरिज दो महीने पहले संजय परहिया से हुई थी।
मृतका के पति और मृतका की बहन ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन पहले से ही खराब था। जिससे पूर्व में भी मृतका द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया जा चुका है। पति ने बताया कि आज करीब 1 बजे उसने मुझसे मिठाई खाने के नाम पर पैसे लिए।
काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की तो दूसरों से पता चला कि एक महिला महुआ के पेड़ से लटकी हुई है। फिर हमने आकर देखा कि मेरी पत्नी रजंती देवी फांसी लगा ली है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
घटना की सूचना मिलते ही हरहंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्मार्टम के लिये सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।