Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

माओवादियों के नाम पर लेवी वसूलने आये तीन बदमाश पकड़ाये

रांची : भाकपा-माओवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूली करने आए तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इसमें दशमफॉल थाना क्षेत्र के आड़ीडीह में लेवी वसूलने आए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में सुरेश महतो, सुखराम मुंडा और गौरव मुंडा शामिल हैं। इनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां और भाकपा-माओवादी का एक पोस्टर बरामद किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि किताबेड़ा गांव में ठेकेदार पुल का निर्माण करवा रहा है। कुछ अपराधी उस ठेकेदार से लेवी लेने जा रहे हैं। जिसके बाद बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि गिरफ्तार हुए लोगों का पूर्व में माओवादी राममोहन मुंडा के सहयोगी के रूप में काम कर चुके हैं, और गिरफ्तार सुरेश महतो पीएलएफआई उग्रवादी लाका पहन के साथ भी संबंध रहा है.

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोग पूर्व माओवादी राममोहन मुंडा के सहयोगी के तौर पर काम कर चुके हैं और गिरफ्तार सुरेश महतो के पीएलएफआई उग्रवादी लाका पाहन से भी संबंध थे।