Breaking :
||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल
Sunday, September 24, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में अपराधियों ने गैस दुकानदार मारी गोली, रिम्स में चल रहा इलाज

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गैस दुकानदार प्रीतम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल प्रीतम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रीतम की एदलहातू में गैस चूल्हे की दुकान है।

जानकारी के अनुसार प्रीतम वार्ड नंबर 3 के पार्षद बसंती लकड़ा के घर के पास से पैदल जा रहा था, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रीतम को पीछे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी भाग निकले। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि इससे पहले प्रीतम ने गोली लगने के बावजूद अपने दोस्त राकेश को फोन कर जानकारी दी थी कि किसी ने गोली मार दी है। आनन-फानन में प्रीतम के सभी दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे रिम्स में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।