Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

चमातु कोलियरी के समीप बाइक दुर्घटना में युवक घायल

लातेहार : सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित प्रखंड क्षेत्र स्थित चमातू कोलियरी के समीप थाना क्षेत्र के मनातू ग्राम निवासी जगन्नाथ साहू का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुरेश कुमार एवं डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने उसका इलाज किया। इस दुर्घटना में घायल चंदन कुमार को पैर सिर और शरीर के कई अंगों में चोटें आई हैं।

बचरा ग्राम में सर्पदंश से महिला गंभीर रूप से घायल

बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू प्रखंड अंतर्गत बचरा ग्राम निवासी श्रद्धा देवी सर्प दंश के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार घायल श्रद्धा देवी अपनी खेत में खेती बारी को लेकर गोबर फेंकने गई थी। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। जिससे वह अचेत हो गई। जिसे स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुरेश कुमार ने उपचार किया।

जामुन के पेड़ से गिरकर बच्चा घायल

बालूमाथ थाना क्षेत्र के पालही गांव में जामुन का फल तोड़ने के दौरान ग्राम निवासी अमेल उरांव का 10 वर्षीय पुत्र सुभाष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लाया गया है। जहां पर डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। इस घटना में घायल सुभाष उरांव का दाहिना हाथ टूट गया है और शरीर की कई अंगों में चोटें आई हैं।

advt