Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
दक्षिणी छोटानागपुरलोहरदगा

लोहरदगा: घर में घुसकर नकाबपोश अपराधी ने भाजपा नेता को मारी गोली, मौत

लोहरदगा : जिले के कुडू थाना अंतर्गत जीमा-चटकपुर गांव में भाजपा नेता रतनू महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार देर रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि एसडीपीओ बीएन सिंह ने की है। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि जीमा-चटकपुर गांव निवासी बिछुआ महतो के पुत्र व भाजपा संगठन के चटकपुर बूथ अध्यक्ष रत्नु महतो (53 वर्ष) अपने घर के बरामदे में घर के बच्चे के साथ सो रहे थे। एक बेटा वहां पढ़ रहा था। घर में दूसरा बेटा-बेटी, दामाद, बहू, पत्नी समेत सभी सदस्य मौजूद थे। घर का दरवाजा खुला था, इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति घर में घुस गया और रत्नु महतो के माथे में गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर बेटे समेत घर के अन्य सदस्य उठ गए। नकाबपोश युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: तरहसी में नाबालिक के साथ गैंग रेप, चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार

घटना के बाद परिजनों ने कुडू थाने को सूचना दी। आनन-फानन में रतनू को इलाज के लिए कुडू अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स भेजा गया। बीच रास्ते में ही मांडर के आसपास उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ रत्नू के परिवार के कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, साथ ही दूध संग्रहण केंद्र को लेकर ग्रामीणों से विवाद भी चल रहा था। इस घटना से पहले भी रतनू को मारने का असफल प्रयास किया गया था। साथ ही रतनू के बेटे को कुएं में धकेल कर मारने की कोशिश की गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मामले में कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव का कहना है कि पुलिस संदेह के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा और हत्यारा सलाखों के पीछे होगा।