Wednesday, February 12, 2025
पलामू प्रमंडललातेहार

डीसी ने किया मनिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण

लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय मनिका का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका से पंचायत चुनाव-2022 की तैयारियों के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली।

उपायुक्त ने पंचायत चुनाव-2022 के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति से अवगत हुए। साथ ही कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मौके पर ही समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: तरहसी में नाबालिक के साथ गैंग रेप, चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार

उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना कार्यालय मनिका का भी निरीक्षण किया और पोषाहार वितरण, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र किंडो आदि उपस्थित थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें