Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू: स्कूल के प्राचार्य व चपरासी में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

पलामू : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बच्चों की पिटाई की खबरें आम हैं। लेकिन झारखंड के पलामू में एक अलग ही नजारा सामने आया है। स्कूल के प्राचार्य और चपरासी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इतना ही नहीं दोनों ने हाथ में डंडा भी लिया हुआ है और एक दूसरे को भला-बुरा बोलते भी नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :- झारखण्ड : 991 पदों पर निकली बम्पर वैकेंसी, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

मामला मेदिनीनगर, पलामू के सरकारी प्लस टू हाई स्कूल (जिला स्कूल) का है। मारपीट करने वाले प्रभारी प्राचार्य करुणा शंकर तिवारी और चपरासी हिमांशु तिवारी हैं। शुक्रवार की सुबह इन दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। गाली-गलौज भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक व अन्य स्टाफ मूकदर्शक बने रहे।

इसे भी पढ़ें :- झारखण्ड बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू

चपरासी ने प्रिंसिपल पर स्कूल का सामान बेचने का आरोप लगाया है, वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि चपरासी समय पर स्कूल नहीं आता, काम भी नहीं करता। अब मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें