गढ़वा: पत्नी की तानों से परेशान पति ने पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग
गढ़वा :जिले के रंका थाना क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका खुर्द गांव निवासी रमेश चंदवंशी शुक्रवार की रात काम कर घर लौटा था. उसकी पत्नी अपने चचेरे भाई बहनोई की शादी में गई थी। वह भी शाम को ही घर लौट आई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।
इसे भी पढ़ें :- पलामू: स्कूल के प्राचार्य व चपरासी में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
पत्नी रमेश चंदवंशी को फटकारने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि रमेश अपना आपा खो बैठा। उसने हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल ली और घर के पास बहने वाली नदी के किनारे खड़ा हो गया। कुछ ही देर में उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
जलन सहन करने में असमर्थ, वह नदी में कूद गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद किसी तरह उन्हें बाइक से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर उन्हें रांची भेज दिया गया है.
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
image source – file photo