Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

गढ़वा : थ्रेशर में फंस कर युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बंटा शरीर

गढ़वा जिले में शनिवार को एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। गेहूं की थ्रैसिंग कर रहे एक युवक थ्रैसर में फंस गया। कमर से उपर का पूरा शरीर थ्रैसर के भीतर घुस गया और शरीर टुकड़ों में बंट गया। जिसने भी शव को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

यह दर्दनाक घटना गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर भंडारिया थाना क्षेत्र के जिनेवा गांव की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय युवक पप्पू गोंड के रूप में हुई है। थ्रेसर में फंसने से उसका शरीर कई टुकड़ों में कट कर बंट गया। हादसा शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार पप्पू थ्रेशर से गेहूं काट रहा था। वह खुद गेहूं का भार उठाकर थ्रेसर में डाल रहा था। इसी दौरान उसके दोनों हाथ थ्रेसर में फंस गए। आसपास खड़े उसके परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। देखते ही देखते युवक का पूरा शरीर थ्रेसर में घुस गया। इससे पप्पू का पूरा शरीर कई हिस्सों में कट गया और शरीर मांस की एक गांठ जैसा हो गया। थ्रेशर के बाहर से केवल उसके पैर दिखाई दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें :- गढ़वा : बारातियों के पंडाल में लगी आग, पास के खलिहानों में रखे लाखों का अनाज भी जला

हादसे के बाद थ्रेशर को बंद कर दिया गया था। परिजनों के रोने से पूरे गांव में मातम छाया रहा। बाद में थ्रेसर में फंसे पप्पू के शव को निकालने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने नट बोल्ट को थ्रेशर से खोलकर उसके शरीर के बाकी हिस्से को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए थ्रेसर ले लिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

image source – file photo