Breaking :
||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
लातेहार

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी-रिचुघुटा मार्ग पर रविवार देर शाम अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान तलसा खरिया गांव निवासी पानो देवी पति सूर्यदेव सिंह के रूप में हुई है।

आसपास के ग्रामीणों की सहायता से गंभीर रूप से घायल महिला को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी बाइक से चंदवा से रिचुघुटा जा रहे थे। जबकि ट्रक सिकनी की ओर आ रहा था, इसी बीच बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *