Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bariyatu Latehar news

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बारियातू टीओपी क्षेत्र के अलगडीहा में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक युवक की मौत रिम्स रांची में इलाज के दौरान हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम चमातू गांव निवासी मिथलेश गंझू (25 वर्ष) पिता सहदेव गंझू, मोहन गंझू (26 वर्ष) पिता मदन गंझू दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा थे। इसी बीच अलगडीहा के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को बारियातू टोओपी प्रभारी कुंदन कुमार की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जिसमें मिथिलेश गंझू की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान मिथिलेश गंझू की मौत हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि मीडिया में आयी बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर की खबर बिलकुल निराधार है। चश्मदीदों के अनुसार दोनों युवक खुद बाइक से गिरकर घायल हुए थे और घटना की सूचना मिलते ही मैं स्वयं घटनास्थल पहुंचा था। दोनों घायलों को अपनी वाहन से बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया था। बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर होने की खबर निराधार है।

इधर, अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bariyatu Latehar news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *