Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार: पुलिस वैन से टकराई कार, कार में सवार बच्चा जख्मी, एयर बैलून खुलने से बची पति-पत्नी की जान

लातेहार : शहर के थाना चौक के निकट मुख्य मार्ग पर कार और पुलिस वैन की टक्कर में कार पर सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पति-पत्नी एयर बैलून खुलने की वजह से बाल-बाल बच गए।

कार ओनर सह चालक विकास सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मेदनीनगर से रांची जा रहे थे। इसी दौरान थाना चौक के निकट उनका आँख भारी हुआ और सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से उनकी कार टकरा गयी।

इस हादसे में कार के पिछले सीट पर बैठा बच्चा जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि इस टक्कर से उनकी नयी कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

वहीं पुलिस कर्मियों ने बताया कि वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और मोबिल चेंबर फट जाने से सारा मोबिल सड़क पर बह गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *