Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

पुलिस ने एक लाल वारंटी समेत 4 फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हेरहंज थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक लाल वारंटी व तीन फरार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ बालूमाथ अजीत कुमार ने बताया कि छापामारी दल ने हेरहंज थाना कांड संख्या 35/21 में फरार तीन नामजद अभियुक्त जुगल गंझू, सोहराई गंझू व फूलचंद गंझू को बालुभांग के कोटनासिमर टोला से गिरफ्तार किया।

जबकि हेरहंज थाना के लाल वारंटी बुधराम खरवार उर्फ बुधन सिंह ग्राम सिकिद को आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एवं विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तारी की गई। जो कि वर्ष 2012 से फरार चल रहा था।

छापामारी दल में बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, हेरहंज थाना प्रभारी प्रदीप वर्मा, पुअनि कैलाश कुमार मंडल, सअनि दिनेश कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *