Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: पहली जनवरी को सड़क हादसे में एक और युवक की गई जान

road accident in latehar

लातेहार : जिला मुख्यालय के अमवाटीकर चौक के समीप शनिवार की रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान अस्मित कुमार पासवान पिता संजय कुमार पासवान (जालिम, लातेहार) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 8:30 बजे युवक पैदल किसी काम से जा रहा था इसी क्रम में एक तेज रफ्तार ट्रक उसे अपनी चपेट में लेते हुए फरार हो गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता और ड्रेसर राजदेव के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि युवक रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इधर घटना की सूचना पर लातेहार इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस के द्वारा रिम्स भेजने में मदद की।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात ट्रक की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

https://www.facebook.com/newssenselatehar

https://thenewssense.in/category/latehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *