लातेहार: मनिका में करंट लगने से युवक की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
बबन पासवान/मनिका
लातेहार : मनिका प्रखंड के बिचलीदाग निवासी मंगल सिंह 27 वर्ष, पिता हुलास सिंह की मौत करंट लगने से हो गयी।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
बताया जाता है कि मंगल सिंह खेत में काम कर रहा था तभी वह बिजली तार की चपेट में आ गया। हालांकि, आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Latehar Manika News today