लातेहार: बालूमाथ में बाइक से गिरकर महिला घायल, रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ-टंडवा मार्ग पर जरी ग्राम के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के जगलदगा ग्राम निवासी मनोज उरांव की पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई है।
घायल महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ध्रुव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान वह जरी नदी के पास अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गयी।
Balumath Latehar Latest News