Breaking :
||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

लातेहार: छिपादोहर में चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

लातेहार : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के खैराही टोला स्थित लक्ष्मी वाशिंग सेंटर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में जियाउल हक उर्फ बबलू व कुदुस अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पलामू जिले के ताबर, सतबरवा के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सोमवार को बरवाडीह एसडीपीओ दिलु लोहरा ने बताया कि 2 जुलाई को लक्ष्मी वॉशिंग सेंटर में अज्ञात चोरों के द्वारा वाशिंग मशीन मोटर समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गयी थी। सेंटर के संचालक अशोक प्रसाद के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के क्रम में घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त कर लिया गया। इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में बरवाडीह इंस्पेक्टर अनिल उरांव, छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुअनि काशी महली, सअनि राजेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Latehar Latest News Today