Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Sunday, September 24, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित 3 गांव के ग्रामीणों का सरयू प्रखंड में होगा पुनर्वास, अधिकारियों ने की चर्चा

लातेहार : उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित 3 गांवों के ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में पीटीआर के कोर एरिया में स्थित कुजरूम, जयगीर एवं लाटू गांव के ग्रामीणों का सरयू प्रखंड अंतर्गत चोरहा पंचायत के लाई गांव में पुनर्वास किये जाने पर चर्चा की गयी। इस क्रम में पुनर्वासित होने वाले परिवारों को जमीन एवं मुआवजा राशि उपलब्ध कराये जाने से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में पुनर्वास के लिए चयनित गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में उप निदेशक पीटीआर दक्षिणी कुमार आशीष, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर उत्तरी ब्रजेश कांत जेना, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी समेत कुजरुम, जयगीर व लाटू गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Palamu Tiger Reserve News