लातेहार: हाथी संरक्षण केंद्र बेतला में 60 वर्षीय बीमार हथिनी जूही का हुआ इलाज
लातेहार : गंभीर रूप से बीमार 60 वर्षीय हथिनी जूही का इलाज हाथी संरक्षण केंद्र बेतला में किया गया। बीमार हथिनी जूही की पिछली दोनों जांघों पर गहरे घाव होने के कारण उसे काफी दर्द हो रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
TVO बेतला डॉ मीरा सिंह हथिनी को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए चिकित्सकीय उपकरणों के साथ जिला पशु चिकित्सक की टीम को लेकर बेतला पहुंची। टीम में गढवा जिला के DHO डॉ विद्यासागर सिंह, पलामू जिला DHO डॉ प्रभाकर सिन्हा, RD डॉ कुलदीप तिर्की, मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनुप विलियम लकड़ा समेत पलामू आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो शामिल थे।
पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनुप विलियम लकड़ा ने कहा कि घायल हथिनी के दोनों जांघों के ऊपर इन्फेक्शन के कारण गहरा जख्म हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है, जल्द ही यह स्वस्थ हो जायेगी।
Betla National Park News