Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में अहिंसा के पुजारी और जय जवान जय किसान के नायक की मनायी गयी जयंती समेत तीन खबरें

शिल्पा/सतबरवा

पलामू: अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान के नायक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सतबरवा प्रखंड के गांव में धूमधाम से मनायी गयी। धावाडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया रिंकी यादव की अध्यक्षता में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के सभी शिक्षक, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, पीडीएस डीलर समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण शामिल थे। अध्यक्षता करते हुए मुखिया रिंकी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश से अंग्रेजों को अहिंसा के बल पर भगाने का काम किया। वहीं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने देश के जवानों और किसानों में देश के विकास तथा सरहद सुरक्षित रहे इसके लिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करके संगठित किया था।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सूर्यदेव विश्वकर्मा ने कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलकर देश में क्रांति लायी जा सकती है।

कार्यक्रम में जुम्मन मियां, मुंधीर साव, अजय उरांव, सीआरपी सुधीर मिश्रा, आशीष सिंहा, सेठा यादव, भारत भूषण जायसवाल, कृष्णकांत साहू, चंदेश्वर बैठा, जलसहिया विनीता देवी समेत कई लोगों ने अपने विचारों को रखा।

दूसरी और बीआरसी के समीप सहायक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललन प्रसाद साहू के अगुवाई में महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी। उन्होंने कहा कि साबरमती के इस लाल ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज इन्हीं के बदौलत हम लोगों को आजादी मिली। मौके पर विनोद चौधरी मौजूद थे।

धुटूआ पंचायत सचिवालय में मुखिया मनीता देवी, रेवारातू में मुखिया अनीता तूरी, बकोरिया मुखिया संतोष उरांव बकोरिया पंचायत सचिवालय में तथा रबदा पंचायत सचिवालय में मुखिया पुष्पा देवी, बारी पंचायत मुख्यालय में मुखिया निरोतमा कुमारी तथा पोंची पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम, बोहिता पंचायत सचिवालय मुखिया कलावती देवी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म जयंती मनाया गया। मौके पर दोनों महापुरुषों के योगदान का बखान किया गया।

साफ-सफाई पर ध्यान दें और निरोग रहे: मुखिया निरोतमा

सतबरवा : ग्राम पंचायत बारी के दुर्गा मंडप परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत की मुखिया निरोतमा कुमारी ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा कि साफ सफाई के बिना सबकुछ अधूरा है। साफ सफाई ध्यान देना सभी लोगों का कर्तव्य बनता है ताकि रोग से बचा जा सके।

उन्होंने निरोग एवं स्वस्थ रहने के लिए सफाई पर ध्यान देना जरूरी कहा। पंचायत के लोगों में जन जागरूकता फैलाने का प्रयास सभी लोगों को करना चाहिए। जहां गंदगी होता है उस जगह पर मच्छर समेत कई प्रकार के कीटाणु पैदा होते हैं। कीटाणु के काटने से कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं। हाल के दिनों में डेंगू और मलेरिया तथा चिकन पॉक्स रोग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। गंदगी वाले जगह पर साफ सफाई करके फिनायल, मिट्टी तेल , ब्लिचिंग पाउडर और अन्य प्रकार के दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। दवा के प्रभाव से विषैला कीट पतंगों के काटने से रोग नहीं पनपते हैं।

मुखिया ने आगे कहा कि महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष यह संकल्प लिया गया कि साफ-सफाई हर हाल में रहेंगे और अपने सभी सहयोगियों को स्वच्छता का पैगाम फैलाने के लिए अनुरोध किया जायेगा।

मौके पर बीडीसी ज़ुबैर खान, मवि के शिक्षक श्याम बिहारी सिंह, नीतिश कुमार, अजय सिंह, शेखर सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन किया।

तैलिक साहू समाज ने किया दोनों महापुरुषों को याद

सतबरवा : तैलिक साहू समाज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। बेसिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण की गयी।

तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष ललन साहू ने कहा कि हमारे समाज को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों का अनुकरण करना चाहिए।

प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साहू ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं क्रिया कलापों को विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में तैलिक साहू समाज का गठन करने का शपथ लिया। धावाडीह पंचायत के उप मुखिया मुधीर साहू के साथ साथ अन्य लोगों ने समाज की एकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में तैलिक साहू समाज के त्रिवेणी साहू, नागेश्वर साहू, कृष्णकांत साहू, श्रवण साहू, अमेरिका साहू, विनोद साहू, सत्येंद्र साहू, मनोज साहू, अरुण साहू, दिनेश साहू, सुधीर साहू, प्रदीप साहू, राजकुमार साहू, बजरंगी साहू, करमचंद साहू मौजूद थे।

Palamu Satbarwa Latest News