Breaking :
||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू

लातेहार: मनिका प्रखंड क्षेत्र के सिंजो शिव मंदिर परिसर में स्थापित होने वाली राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा मनिका शिव मंदिर सिंजो से होते हुए गाजे-बाजे के साथ सेमरहाट नदी पहुंची और फिर नदी से जल लेकर वापस शिव मंदिर सिंजो पहुंची।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चतरा लोकसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी मीनाक्षी नेत्रालय रांची के डॉ अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर लिखी पुस्तक भी लोगों को वितरित की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे पुस्तक का अध्ययन कर सुखी जीवन जीने का प्रयास करें।

राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 28 जून को भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बाहर से आये विद्वानों के द्वारा कराया जा रहा है।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष बलि प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जीतेंद्र प्रसाद यादव, शिवानंद यादव, भरत प्रसाद, पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह, प्रेमनाथ प्रसाद, बच्चन यादव, राजेश शर्मा, वीरेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।