Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: जंगल में मवेशी चराने गया बच्चा फंदे से लटका मिला

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोलीटांड़ गांव में शनिवार को मवेशी चराने गया 12 वर्षीय बच्चा फंदे से लटका मिला।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोलीटांड़ गांव निवासी जगदीश गंझू (12 वर्षीय) पिता द्वारिका गंझू जंगल में मवेशी चराने गया था। जहां ग्रामीणों ने जगदीश को पेड़ में फंदे से लटका हुआ पाया।

आनन-फानन में परिजन बच्चों को पेड़ से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ ले आये। जहां डॉ. अमरनाथ प्रसाद की देखरेख में बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे ने फांसी खुद लगायी है या कोई और कारण है।