Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडल

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी कल आएंगे पलामू, यहाँ है इनका ननिहाल

प्रेम पाठक / राहुल त्रिपाठी कल आएंगे पलामू झारखण्ड

पलामू : आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का आगमन गुरुवार को पलामू में होने वाला है। खबर है कि वह अपने ननिहाल मेदिनीनगर के रजवाडीह आने वाले हैं।

आपको बता दें कि राहुल त्रिपाठी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। इनकी गिनती एक धाकड़ बल्लेबाज में होती है जो मैदान पर चौको- छक्कों की बारिश करते हैं। हालांकि आईपीएल के 15 वें संस्करण में उनकी टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है ।

पलामू आगमन पर वे स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों से मिलेंगे और गांव का भ्रमण करेंगे। साथ ही यहां के लोगों से खेल के संबंध में बात करेंगे।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

बता दें कि राहुल त्रिपाठी के नाना श्याम बिहारी त्रिपाठी तथा मामा मधुसूदन त्रिपाठी हैं जो रजवाड़ीह के निवासी हैं।उनकी मामी मंजू त्रिपाठी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इसबार रजवाड़ीह बड़कागांव क्षेत्र से मुखिया पद की उम्मीदवार हैं।

त्रिपाठी के मामा मधुसूदन त्रिपाठी ने बताया कि राहुल पुणे से रांची और वहां से सड़क मार्ग द्वारा गुरुवार को पूर्वाहन 11:00 बजे अपने ननिहाल रजवाड़ीह पहुंचेंगे। रजवाडीह में उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। उनसे मिलने को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है, खासकर परिवार के सदस्य उनकी प्रतीक्षा बेसब्री से कर रहे हैं।

राहुल त्रिपाठी पलामू झारखण्ड