Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में राजद ने मनाया 27वां स्थापना दिवस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ राष्ट्रीय जनता दल का 27वां स्थापना दिवस बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी का झंडा फहराकर किया गया।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है। राजद ने हमेशा आम जनता के हितों के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन किया है। उन्होंने जोर दिया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाना आवश्यक है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मनोज यादव ने कहा कि हमें संगठित होकर काम करने की जरूरत है। राष्ट्रीय जनता दल बालूमाथ प्रखंड युवा अध्यक्ष दीपक यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में लातेहार जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राजद और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।

मौके पर राजद अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, जगदेव उरावं, ज्योति सिंह, पंकज सिन्हा, मनोज यादव, राहुल तिवारी, दीपक यादव, हरियर यादव, बाबूलाल राम, अजमल हुसैन, निर्मल गंझु, राजन कुमार यादव, रामेश्वर यादव, रबी यादव, मोहम्मद जहूर ख़ान, संजीता देवी, विनोद राम, तुलसीराम, उमेश यादव, सरजु यादव, अजय कुमार गुप्ता के अलावे सैकड़ों राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।