Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

पलामू टाइगर रिजर्व: गारू का जयगीर पहाड़ बेटे-बेटियों की शादी के लिए बना अभिशाप

Palamu Tiger Reserve News

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व झारखंड का इकलौता बाघ आरक्ष्य है, जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। लेकिन वनों से अच्छादित इस क्षेत्र में कई ऐसे गांव हैं, जो किसी अभिशाप की तरह हैं। पहाड़ी क्षेत्र जयगीर पहाड़ की कुछ ऐसी की स्थिति है। पलामू टाइगर रिजर्व के गारू पूर्वी रेंज में यह स्थित है। यहां पर 17 घर है। यहां बिरजिया, उरांव, लोहरा समुदाय के लोग रहते हैं। इनकी कुल आबादी 55 है। यहां यह वर्षों से रहते आ रहे हैं।

जयगीर पहाड़ के रहने वालों की एक अजीबो गरीब परेशानी है। परेशानी है ना वर मिलता है ना वधू। कोई भी लड़की वाले अपनी लड़की को पहाड़ पर रहने वाले किसी लड़के से शादी कराना नहीं चाहते हैं। लड़की वालों को कहना है कि उनकी लड़की इस तरह के पहाड़ी जीवन की आदि नहीं है, उसे दिक्कत आयेगी और इसी वजह से लड़की वाले जयगीर पहाड़ के लड़के से शादी से मना कर देते हैं। ठीक इसी तरह की बात जयगीर पहाड़ पर रह रहे शादी योग्य लड़कों की है। लड़की खोजते हैं पर उन्हें प्लेन भूमि पर ऐसा परिवार नहीं मिलता।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस पहाड़ पर रहने वाले सुरेंद्र उरांव ( 27) से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि इसी साल उसकी छोटी बहन मीना कुमारी की शादी की बातचीत गारू के दीपक उरांव से चल रही थी। दीपक उरांव के परिवार ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया कि उनका लड़का पहाड़ी जीवन नहीं बितायेगा।

सुरेंद्र उरांव ने कहा कि वह बहुत परेशान है अपनी बहन के रिश्ते को ढूंढने के लिये। उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका जयगीर पहाड़ पर रहना, उनकी बहन की शादी की बातचीत में एक बाधक बन रहा है।

धानु लोहरा ( 27) ने कहा कि उनके जयगीर पहाड़ पर पीने के पानी की किल्लत रहती है। वह कहते हैं बाराती को कुछ मिले या ना मिले पर पीने का पानी तो मिलना ही चाहिए। वह बहुत अफसोस के साथ कहते हैं वे लोग एक नारकीय जीवन जी रहे हैं जयगीर पहाड़ पर। प्रेमचंद्र बृजया ( 45) जयगीर पहाड़ के एक दूसरे निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शादी ब्याह की बात तो दूर हमें अपने त्योहार कर्मा, सरहुल मनाने में भी बहुत तकलीफ होती है। परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पलामू टाइगर रिजर्व दक्षिणी प्रमंडल के उप निदेशक कुमार आशीष ने बताया कि जयगीर पहाड़ के निवासी स्वयं यहां से हटना चाहते हैं। यह लोग अपने पुनर्वास के लिए किसी समतल जमीन की मांग करते हैं, जो सड़क के किनारे हो।

आशीष ने बताया कि जयगीर पहाड़ के निवासियों को ग्रामसभा करनी होगी, जिसमें उन्हें एक मत से अपने पुनर्वास की बात को कहनी होगी। यह ग्राम सभा का निर्णय होगा, जो एक मत का होना जरूरी है। कुमार आशीष ने यह भी कहा जो लोग स्वेच्छा से ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद जयगीर पहाड़ छोड़कर दूसरी जगह बसना चाहते हैं उन्हें पलामू टाइगर रिजर्व से अलग बसाया जायेगा।

Palamu Tiger Reserve News