Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पहली सोमवारी पर बजरंग दल के तत्वावधान में निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

लातेहार : सदर प्रखंड के नावागढ़ गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में श्रावण की पहली सोमवारी के उपलक्ष में बाजारटाड़ स्थित हनुमान मंदिर से हजारों की संख्या में शिव भक्तों द्वारा माथे पर कलश लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी।

इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद् अध्यक्ष नीलम देवी, भाजपा नेता राजधानी यादव, रामदेव सिंह, आरएसएस नेता सह समाजसेवी मनोहर प्रसाद सिन्हा, बजरंग दल के जिला सह संयोजक नीतीश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर, सत्संग प्रमुख नारद यादव, सनातन संगोष्ठी युवा चेतना जागृति संस्थान तरवाडीह के संयोजक राजेश प्रसाद समेत कई गणमान्य शामिल हुए।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कलश सह शोभायात्रा नावागढ़ स्थित गला नदी पुल के पास पहुंचकर पुरोहित आनंद कुमार मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल पात्र में जल भरकर पुनः मेन रोड नावागढ़ होते हुए ठाकुरपारा स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया।

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नावागढ़ के अध्यक्ष हरि ओम प्रसाद भाटिया, संयोजक प्रकाश कुमार गुप्ता, सह संयोजक रवि कुमार साहू, प्रभाकर कुमार, प्रकाश गुप्ता, बल उपासना केंद्र प्रमुख अमरदीप प्रसाद, मंत्री प्रसाद रिंकू प्रसाद, गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र प्रसाद, विधार्थी प्रमुख मुकेश कुमार ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कलश शोभायात्रा तथा मंच का संचालन भाजपा नेता हरिओम प्रसाद ने की। सभी भक्तों के लिए पूजन के पश्चात शर्बत व फल की व्यवस्था की गयी थी।

इस मौके पर समाजसेवी विनोद प्रसाद साहु, रंजीत प्रसाद, रामचरित्र प्रसाद रामानंदन प्रसाद उर्फ व्यास जी, शिवप्रसाद, उदय प्रसाद, पप्पू प्रसाद, संतोष मिश्रा भागीरथ मिश्रा, राकेश मिश्रा, सुरेश प्रसाद, रामजी प्रसाद, पंकज प्रसाद, संजय पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।