Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डीसी व एसपी ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा

लातेहार : उपायुक्त हिमांशु मोहन एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने आज शाम जिला मुख्यालय के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पूजा पंडालों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार एवं सतर्क है। उन्होंने आम जनता से कहा कि अगर कहीं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली कोई घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।

उपायुक्त लातेहार एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन डुरुआ, नवागढ़ एवं दुर्गा मंडप स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मो परवेज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संतोष मिश्रा, अंचल अधिकारी लातेहार अरविन्द देवाशीष टोप्पो, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव कुमार उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today