Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: आजसू की समीक्षा बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा- झारखंड में दलाल चला रहे सरकार

लातेहार : रविवार को माको डाकबंगला में समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडे ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिला प्रभारी लाल गुड्डु नाथ शाहदेव, भोक्ता समाज के उमेश भोक्ता ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से लातेहार में आजसू पार्टी के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी लातेहार में जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। जिले की जनता विस्थापन, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। जिले के युवा बाहर पलायन कर रहे हैं। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बेवकूफ बनाने में लगी है। सरकारी दफ्तरों में किसी भी अधिकारी से मिलने के लिए दलाल की जरूरत पड़ती है। ऐसा लगता है कि दलाल ही सरकार चला रहे हैं।

मौके पर लातेहार जिला प्रभारी गुड्डू लाल नाथ शाहदेव, भोक्ता समाज के प्रदेश प्रभारी उमेश भोक्ता, दयाशंकर झा, जिला सचिव बीरेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता नीतेश पाण्डे, बिजेंद्र दास, अमर उरांव, शंकर उरांव, शयाम प्रसाद, अभिजीत कुमार, अजीत लोहरा, पंकज जायसवाल, शेषनाथ पाण्डे, ललन तुरी, संतोष कुमार, विनोद राम, सरवन उरांव, समी आलम, अंकित कुमार, अभिजीत कुमार समेत सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AJSU Latehar Latest News