Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: डाल्टनगंज स्टेशन से 25 पुड़िया हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के स्टेशन से टीओपी दो के प्रभारी रुद्रानंद सरस ने पांकी के कसमार निवासी अवधेश कुमार को 25 पुड़िया हेरोइन के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक चिलम, पांच सिगरेट एवं एक लाइटर भी बरामद हुआ है। उसकी उम्र 32 वर्ष है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपित रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरा था और स्टेशन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की पानी टंकी के पास इसे बेचने के लिए खड़ा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने के आधार पर टीओपी दो के प्रभारी जवान के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को घेरकर पकड़ा। शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की। बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ने उसकी विधिवत तलाशी ली, जिसमें 25 पुड़िया में 4.65 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन की बरामदगी हुई।