Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: कार व ऑटो की टक्कर में दो महिलायें समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल

रामकुमार/लातेहार

लातेहार : रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित प्रखंड सह अंचल लातेहार के मुख्य गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने यात्रियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार दो महिला समेत तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के शिकार हुए लोगों में जम्मूद अंसारी उम्र 60 वर्ष ग्राम इचाक, इस्माइल अंसारी उम्र 32 कवाखाड़ कूड़ु , हसीना खातून उम्र 40 वर्ष कवाखाड़ कूड़ु, आया न्यूज़ अंसारी उम्र 6 वर्ष कवाखाड़ कूड़ु के निवासी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताते चलें कि टक्कर मारने वाली कार झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा के सह सचिव की गाड़ी है। कार नंबर JH 03Z 0919 रांची की ओर से आ रही थी। जिसने लातेहार इचाक से कुडु जा रही ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर अखिलेश प्रसाद की देखरेख में ड्रेसर अजय उरांव, इरफान खान, बिजेंदर उरांव के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर समाज सेवी सह मुखिया अनिल उरांव, पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार रवि, समाजसेवी नेजाम अंसारी, रिंकू अंसारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।