Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, पंकज कुमार सिंह अध्यक्ष व अमलेश कुमार सिंह बने सचिव

रामकुमार/लातेहार

लातेहार प्रीमियर लीग सितंबर में, खिलाडियों का होगा निबंधन

लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आज संपन्न हो गया। सत्र 2022-26 के लिए हुए चुनाव में पंकज कुमार सिंह अध्यक्ष व अमलेश कुमार सिंह सचिव चुने गए।

वहीं वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता को चुना गया। जबकि सतीश कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में जावेद अख्तर तथा प्रकाश कुमार चुने गए। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जबकि कमेटी मेंबर के रूप में 6 सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिसमें प्रदीप कुमार उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, शिव प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, नीरज कुमार सिंह तथा शैलेश कुमार का नाम शामिल है। चयनित संघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत अमरजीत सिंह, आनंद सिंह, दिलीप कुमार, राजदेव प्रसाद, लाल आशीष नाथ शाहदेव समेत कई खिलाड़ी संघ के सदस्यों ने माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

संघ के आम सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि लातेहार में क्रिकेट की असीम संभावनाएं हैं। संघ क्रिकेट के विकास के लिए कार्य कर रही है। जहां के खिलाड़ी कुछ वर्ष पूर्व मैट पर क्रिकेट खेलते थे वो आज अपने ग्राउंड में टर्फ विकेट पर क्रिकेट खेलते हैं। क्रिकेट में प्राथमिक संसाधन की कमी थी। जिसे दूर कर लिया गया है। आज लातेहार में अच्छा क्रिकेट देखने को मिल रहा है।

वही संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने 2018 से लेकर आज तक की क्रिकेट की गतिविधि व क्रिकेट चलाने में आ रही समस्या तथा उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही बताया कि बीते कुछ वर्ष पूर्व लातेहार के खिलाड़ी क्रिकेट सीखने के लिए अन्य बड़े शहर में जाते थे। आज लातेहार के खिलाड़ी लातेहार में ही क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।

मौके पर वर्ष 2018 से 2022 तक की आय व्यय की जीवनी प्रस्तुत की गयी। वही संघ के सचिव ने बताया कि आगामी सितंबर मैं 1 सितंबर से 5 सितंबर तक स्कूली ली खेलने वाले खिलाड़ियों का ऑनलाइन निबंधन किया जाएगा तथा 10 सितंबर से 15 सितंबर तक सीनियर खिलाड़ियों का ऑनलाइन निबंधन होगा। लातेहार प्रीमियर लीग 2021-22 का आयोजन 25 सितंबर से किया जाएगा।

मौके पर लातेहार के कोच, स्कोरर तथा अन्य ऑफिशियल को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वालों में सरवन माली कोच को संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समरेश बादल कोच को संघ के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही प्रभात कुमार यादव कोच को संघ के सदस्य तथा वरीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

अंकित गौरव ऑफिशियल को संघ के सदस्य दिलीप कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। रोनक दुबे स्कोरर को संघ के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साहिल कुमार ऑफिशियल को मोहम्मद याहिया ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। आनंद सिंह ऑफिशियल को संघ के सदस्य मनीष कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमलेश कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया।

मौके पर शैलेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, ओंकार नाथ सहाय, मनीष सिंह, सरवन माली, आनंद सिंह, रौनक दुबे, साहिल कुमार, नीतीश कुमार, धीरेंद्र सिंह शुरुआत, प्रभात कुमार यादव, समरेश बादल, कुमार सानू, आनंद कुमार, अमर कुमार, प्रथम पांडेय, प्रीत कुमार, प्रवीण कुमार, आनंद सिंह, अमरजीत सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार, राजदेव प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।