Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेश

केरल में 3 दिन पहले पहुंचा मानसून, अलर्ट जारी, झारखण्ड में भी हलकी बारिश की सम्भावना

Monsoon 2022 update :मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (29 मई) को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक दस्तक देता है, लेकिन इस साल मानसून यहां 3 दिन पहले 29 मई को ही पहुँच गया है । मौसम विभाग ने इसके मद्देनज़र कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल से भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

झारखण्ड का भी मौसम बदला

मानसून के आने से पहले ही झारखण्ड में गर्मी से राहत है। यहाँ पिछले दस दिनों से अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है। आने वाले दोनों में हलकी बारिश के आसार हैं।

Monsoon 2022 update