Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: रेलवे पुल में स्लीपर डालते समय मजदूर गिरकर घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : इन दिनों टोरी बालूमाथ शिवपुर रेलवे लाइन में तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य जोरों पर की जा रही है। इसी क्रम में आज बालूमाथ थाना क्षेत्र के जरी ग्राम स्थित पूल संख्या 185 में रेलवे स्लीपर बैठाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर स्लीपर का ब्रैकेटिंग काटने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मजदूर की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम निवासी बलराम यादव के पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल मजदूर को सहकर्मियों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने घायल विनोद यादव की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना में विनोद यादव का सिर फट गया है और शरीर के कई अंगों में गंभीर व आंतरिक चोटें आईं हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मिली जानकारी के अनुसार इस पुल का निर्माण कार्य जीएस मल्होत्रा कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें मजदूरों की सुरक्षा के मानकों का ख्याल कार्यों के दौरान नहीं रखा जा रहा है। जिस कारण आए दिन रेलवे निर्माण कार्य से जुड़े कार्यों में कई बार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।