Breaking :
||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश
Friday, April 26, 2024
मनिकालातेहार

मनिका: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में विदेशी सिंह का दाहिना पैर टूट गया। वहीं रामचंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से लातेहार की ओर जा रहे थे। इसी बीच डिग्री कॉलेज मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार ने एएसआई मनोज दुबे को दल बल के साथ घटना स्थल भेजा। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। जिसके बाद एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर अनेक लोग मौजूद थे।