Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Friday, April 19, 2024
बरवाडीहमनिकालातेहार

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की “मन की बात”

लातेहार : सदर प्रखंड के होटवाग ग्राम में बूथ संख्या 177-178 पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। सभी भाजपा कार्यकर्ता पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, भाजपा महामंत्री बंसी यादव, भाजपा जिला मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक ध्रुव कुमार पांडेय, लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, भाजयुमो के लोहरदगा प्रभारी रघुवीर यादव, भाजपा मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंशी, वार्ड सदस्य सह भाजपा नेता सत्येंद्र यादव, डॉ विनोद यादव, पंकज देव, अनूप यादव, रुपेश प्रसाद, राजन प्रसाद, अनु प्रसाद, रामजतन सिंह, मिथुन प्रसाद, प्रियतम यादव, जितेंद्र चौरसिया, सुनील चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनिका में भी भाजपाइयों ने पंडित जी के जन्मदिन पर सुनी मन की बात

लातेहार : मनिका में भी भाजपा कार्यकर्ता एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अंत्योदय की चिंता करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर मनिका विधानसभा अंतर्गत ग्राम मानिकडीह के बूथ संख्या 105 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।

मौके पर पूर्व उप प्रमुख उमेश यादव, ओबीसी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अमरदीप कुमार, भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री मनदीप कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिरजू सिंह, बाल केश यादव, जागेश्वर यादव, चंदन यादव, रूपन यादव, नागेंद्र यादव, संजय यादव, छोटन कुमार, धनेश्वर उरांव, महावीर सिंह, नंनदेव सिंह, अनिल यादव, नंदन यादव, लाला यादव, महेश्वर सिंह, सत्येंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बरवाडीह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडल अंतर्गत सभी बूथों पर भाजपा के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंडल कमेटी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी बूथों पर मंडल अध्यक्ष निर्देश पर प्रभारी की नियुक्ति की गई थी। जहां समय पर सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती समारोह कार्यक्रम के दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थक सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने और उसे समझने का काम किया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के बूथ नंबर 23 24 25 26 में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद के साथ-साथ पंचायत के मुखिया कालो देवी, मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील सिंह, मनोज सिंह, अरुण कुमार, मुद्रिका राम समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर खुरा पंचायत के बूथ में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उपेंद्र प्रसाद ओपी के साथ साथ युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, मोरवाई बूथ में प्रभारी के रूप में महामंत्री मनोज प्रसाद, पूर्व मुखिया श्रवण सिंह मौजूद रहे। साथ ही मुरु बूथ 78 में प्रभारी के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान मौजूद रहे।