Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

हेरनहोपा वन क्षेत्र में आग लगने से कई कीमती पेड़ और पौधे जल कर राख

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बरियातू प्रखंड की बालूभांग पंचायत के अंतर्गत हेरनहोपा वन क्षेत्र में आग लगने से कई कीमती पेड़ और पौधे जल कर राख हो गए। हेरेनहोपा जंगल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से जंगल में आग लगी हुई है।

आग की वजह से कई तरह के छोटे और कीमती पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं, साथ ही जंगल के जानवरों की समस्या भी बढ़ गई है। इससे पहले भी सिबला के जंगल में आग लग चुकी थी। आग के कारण वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे जलकर नष्ट हो गए।

इस संबंध में वन विभाग के वनपाल लियाकत अंसारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि महुआ चुनने के लिए लोग आग लगाते रहते हैं, यह कोई नई बात नहीं है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जाएंगे।

वनरक्षी अभय भगत ने बताया कि अभी मैं लातेहार में हूं, लातेहार से लौटकर आग बुझाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक जंगल में आग लगी हुई थी।