Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
लातेहार

लातेहार: डीसी व एसपी ने संयुक्त रूप से दी पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी, जानें पूरी डिटेल

लातेहार : डीसी अबु इमरान और एसपी अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया प्रतिनिधियों को 2022 के पंचायत चुनाव के लिए जारी अधिसूचना और पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।

डीसी ने कहा कि 9 अप्रैल 2022 को पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद नगर पंचायत क्षेत्र को छोड़कर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। लातेहार जिले में पंचायत चुनाव 2022 के तहत कुल 1688 पदों पर 4 चरणों में चुनाव होंगे।

लातेहार जिले में जिला परिषद सदस्य के 15, पंचायत समिति सदस्य के 143, मुखिया के 115 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1396 पदों पर चुनाव होना है. लातेहार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 502462 है। इनमें 256546 पुरुष और 245916 महिला मतदाता हैं।

लातेहार जिले के अंतर्गत पंचायत चुनाव में कुल 1396 मतदान केंद्र होंगे. उपायुक्त लातेहार ने बताया कि पंचायत चुनाव में मतपेटियों का प्रयोग किया जायेगा। जिले में बड़े और मध्यम आकार के कुल 3818 मतपेटी उपलब्ध हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा तय की है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए 14000, मुखिया पद के लिए 85000 रुपये, पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए 71000 रुपये, जिला परिषद सदस्य के पद के लिए 214000 रुपये चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है।

लातेहार जिला में दिनांक 14.05.2022 को प्रथम चरण में सरयु, लातेहार एवं चंदवा, दिनांक 19.05.2022 को बरवाडीह एवं मनिका, दिनांक 24.05.2022 को तृतीय चरण में बालूमाथ, बारियातु एवं हेरहंज जबकि दिनांक 27.05.2022 को गारू एवं महुआडांड़ के लिए मतदान होगा।

पहले चरण के चुनाव की मतगणना 17.05.2022 को, दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना 22.05.2022 को, तीसरे एवं चौथे चरण के चुनाव की मतगणना 31.05.2022 को होगी।

इसे भी पढ़ें :- लोहरदगा : रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव के बाद अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद, 144 लागू

डीसी ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और अपराध मुक्त चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है।

एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि लातेहार पुलिस पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है. सुरक्षित और अपराध मुक्त चुनाव कराने के लिए जिले में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईटीडीए निदेशक सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी विन्देश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें