Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: दो अलग-अलग घटनाओं में दो घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

छत से गिरकर 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के अमरवाड़ीह ग्राम अंतर्गत बहेरा टोला निवासी सूरज गंझू का 3 वर्षीय पुत्र किशन कुमार छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार घायल किशन कुमार घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सीने, सर और शरीर में कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

खाना बनाने के दौरान युवक झुलसा

बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनियों ग्राम निवासी मनी उरांव का पुत्र शकिंदर उरांव खाना बनाने के दौरान गर्म पानी गिर जाने से बुरी तरह से झुलस गया। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज किया। इस घटना में शकिंदर उरांव का दाहिना हाथ पूरी तरह से झुलस गया है।