Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

गारू में सीएम हेमंत सोरेन के लातेहार आगमण को लेकर तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : 14 फ़रवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लातेहार आगमण होना है। मुख्यमंत्री यहां खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंने के लिए आ रहा है। जहां वह जिला खेल स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री के आगमण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी कड़ी में बुधवार को गारू प्रखंड कार्यालय में JMM कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर कई अहम बिंदुओं पर जेएमएम कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। इस दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धिया गिनाई। बैठक में जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव,20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, जिला सचिव शमशुल होदा, गारू जीप सदस्य जीरा देवी, सरजू जीप सदस्य बुधेश्वर उरांव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के आगमण को लेकर JMM जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने बताया कि 1932 का खतियान जो हर झारखंडीयो की पहचान है। उसे हमारी सरकार ने विधानसभा से पारित कराकर भेजा था। जिसे भाजपा ने साज़िश के तहत राज्यपाल के द्वारा वापस करवा दिया गया है। जिसे लेकर लोगो में काफी आक्रोश है।

उन्होंने कहा आदिवासी मूलवासी का यह उबाल आने वाले 14 फ़रवरी को दिखेगा। उन्होंने कहा बिल चाहे जितनी बार भी वापस किया जाए। इसे एक न एक दिन लागू करना ही पड़ेगा।

इस मौके पर JMM गारू प्रखंड अध्यक्ष तौकीर उर्फ मंटू मिया, रुद मुखिया अजय टोप्पो समेत प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री जोहार यात्रा